बॉलीवुड के महशूर फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहार अक्सर सुखियों में बने रहते है। करण सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहते है। और वह अकसर अपने बेटे की वीडियो शेयर करते है। करण जौहार अपने फैशन सेंस और हाउस पार्टी को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। अब रविवार को उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने बेटे यश का ऑडिशन लेते हुए दिख रहे हैं।
बॉलीवुड के महशूर फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहार अक्सर सुखियों में बने रहते है। करण सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहते है।अब रविवार को उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने बेटे यश का ऑडिशन लेते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो को करण ने खुद के सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि करण अपने बेटे को इमोशनल सीन को करने को कह रहे है। और उनके बेटे ने इसे काफी अच्छे तरीके से किया है।
आपको बता दे कि यह पहली दफा नहीं है की करण ने सोशल मीडिया पर कुछ शेयर किया है। करण अकसर अपने जुड़वा बच्चो के साथ वीडियो शेयर करते दिखते है। और उनके साथ मस्ती भी करते दिखते है। उनके जुड़वा बच्चे यश और रुही काफी ज्यादा क्यूट है। करण जौगर साल 2017 में सरोगेसी की मदद से सिंगल पिता बने थे।
हाल ही में करण जौहर ने रियलिटी शो हुनरबाज की एक प्रोमो वीडियो शेयर की थी। जिसमें वो शो की टीम के साथ एक सॉन्ग पर थिरकते हुए दिख रहे हैं। इस शो में करण जौहर दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और एक्ट्रेस परीणिति चोपड़ा के साथ बतौर जज के रूप में नजर आने वाले हैं। करण जौहर काफी बड़े निर्माता और निर्देशक है।