दरअसल, फिल्म निर्माता पर आरोप है कि उनकी वजह से लोग अपने सीक्रेट नहीं छिपा पाते। जी हां, ये समन किसी और ने नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्टर्स रितिश देशमुख (Riteish Deshmukh) और वरुण शर्मा (Varun Sharma) के नए शो 'केस तो बनता है' (Case To Banta Hai) के सेट से भेजा गया है।
दोनों स्टार्स का ये नया शो अमेजन मिनीटीवी पर फ्री में देखा जा सकता है, जिसके पहले एपिसोड में करण जौहर को बुलाया गया है। इसी का एक वीडियो करण जौहर ने शेयर किया है, जिसके साथ वो लिखते हैं '@Riteishd!! मुझसे बात मत करो, मेरे वकील से बात करो @varunsharma90! क्योंकि आ रहा हूं #casetohbantahai पर केवल @amazonminitv'।
यह भी पढ़ें: जब Sanjay Dutt ने अपनी ही मेड पर चला दी थी गोली, बाद में ऐसे रफा-दफा हुआ केस