बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने बीते शुक्रवार अपना 63वां जन्मदिन मनाया। इसके साथ ही हाल में उनकी फिल्म 'शमशेरा' (Shamshera) रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर अपना कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन फिल्म में उनके किरदार 'दरोगा शुद्ध सिंह' को काफी पसंद किया गया। संजय दत्त का नाम इंडस्ट्री के दिग्गज और बेहतरीन एक्टर्स में गिना जाता है। आज भी उनके ऐसे कई किस्से हैं, जो अनसुने हैं। एक समय था जब संजय दत्त का नाम केवल विवादों से जुड़ा रहता था। उनकी फिल्मों से ज्यादा लोग उनके विवादों के बारे में बात किया करते थे।