
करण जौहर इब्राहिम अली खान को करेंगे लॉन्च, साउथ की इस मूवी का बना सकते हैं रिमेक!
करण जौहर की नई फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान नजर आने वाले हैं। बता दे साथ ही खबर यह भी आ रही हैं कि इब्राहिम जल्द ही एक्टिंग में भी डेब्यू करने वाले हैं। चलिए जानते हैं सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान कब और किस फिल्म से करने वाले हैं अपने डेब्यू।
सैफ अली खान की पहली बीवी अमृता सिंह के 2 बच्चे हैं। सारा अली खान और इब्राहिम अली खान। सारा अली खान अपनी जगह बाॅलीवुड में कब का बना चुकी हैं। वहीं उनके बेटे की बात करें तो बेटे इब्राहिम ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे हैं। लेकिन अभी तक एक्टर की रुप में इब्राहिम ने अपना कदम इंडस्ट्री में नही रखा हैं।
खबरों की माने तो करण जौहर पटौदी ब्यॉय को लॉन्च करने की तैयारी में हैं। वो इब्राहिम के डेब्यू के लिए पिछले साल आई मलयालम रोमांटिक मूवी 'हृदयम्'के हिंदी रिमेक बनाने की सोच रहे हैं। यह मूवी साउथ के बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। फिल्म निर्माता करण जौहर ने महसूस किया है कि विनीत श्रीनिवासन के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में नायक का चरित्र में इब्राहिम को अच्छी तरह पेश किया जा सकता है।
बता दे कि इब्राहिम अक्सर अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं उनकी सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग भी काफी शानदार हैं। बता दे कि दर्शक सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम को बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं। वो सैफ अली खान की कार्बन कॉपी कहे जाते हैं। सैफ अली खान ने भी एक इंटरव्यू में बताया कि इब्राहिम अक्सर मुझे तस्वीर भेजता है और बोलता है कि आप बिल्कुल मेरे जैसे दिखते हैं।
Updated on:
30 May 2022, 12:41 PM IST
Published on:
30 May 2022, 12:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.