5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सन्डे को कुछ इस तरह इंजॉय करती नजर आई करीना और करिश्मा

संडे को कुछ इस तरह इंजॉय करती नजर आई करीना और करिश्मा

less than 1 minute read
Google source verification
करीना कपूर

करीना कपूर

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर और उनकी बहन करिश्मा कपूर की एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस फोटो में दोनों बहने सोफे पर लेटे हुए रिलैक्स लुक में नजर आ रही है। इस फोटो के कैप्शन में लिखा है, "करीना और करिश्मा की संडे कुछ इस तरह".... यानी कि वह संडे इंजॉय करती नजर आ रही है।

इस फोटो में अभिनेत्री करीना कपूर पीले रंग के ड्रेस में नजर आ रही है। वहीं करिश्मा कपूर पेंट और काले रंग के टीशर्ट में नजर आ रही है। दिलचस्प बात यह है कि इस फोटो में दोनों बहने एक ही सोफे पर एक ही अंदाज में बैठी नजर आ रही है। इस फोटो को फिल्मफेयर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। जिसे शेयर करने के चंद घंटों में ही हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है हालही करिश्मा कपूर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह हाथ में कॉफी लेकर एयरपोर्ट पर नजर आ रही थी। वही करीना कपूर और उनके पति सैफ अली खान के परिवार में एक नया सदस्य आने वाला है।