
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan ) सोमवार को 40 साल की हो गईं। इस मौके पर करीना ने जमकर बर्थडे पार्टी एन्जॉय की। बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाइयां दीं।

करीना की बड़ी बहन करिश्मा ने सोशल मीडिया पर बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं। इसमें उनका परिवार, पति सैफ अली नजर आ रहे हैं।

करीना को बहन करिशमा, एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा, काजोल, आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, कियारा आडवाणी और नेहा धूपिया सहित कई सेलेब्स ने बर्थडे विश किया।