
Kareena Kapoor Khan
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। बेबो जल्द ही मां बननी वाली हैं। ऐसे में वह इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। इस बीच अब करीना और तैमूर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें दोनों नन्ही बच्ची के साथ दिखाई दे रहे हैं।
तैमूर ने बेबी गर्ल को अपनी गोद में लिया हुआ है और बड़ी से स्माइल कर रहे हैं। हाल ही में करीना कपूर खान ने अपनी पर्सनल असिस्टेंट और दोस्त पोनम दमानिया को घर पर इन्वाइट किया। छोटा-सा दिवाली सेलिब्रेशन किया। जिसके बाद नैना ने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। तस्वीरें शेयर करते हुए नैना ने कैप्शन में लिखा, “बेबो हमें बुलाने के लिए शुक्रिया, सिया ने अपना पहला फ्रेंड बनाया। आप दोनों को प्यार।” सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें अब जमकर वायरल हो रही हैं।
इससे पहले करीना कपूर खान ने बिना मेकअप की अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। बेबो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस तस्वीर को शेयर किया। तस्वीर में बेबो लेटी हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने माथे पर एक काली बिंदी लगाई हुई है। बिंदी को लेकर करीना ने कैप्शन में लिखा, “कुछ तो बात है बिंदी लगाने में, मुझे ये बहुत पसंद आई।" करीना की ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। करीना की पोस्ट पर अब तक 5 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही फैंस उनकी इस पोस्ट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
Published on:
12 Nov 2020 03:01 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
