
करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर की पॉपुलेरिटी किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। उनकी हर तस्वीर देखते ही देखते वायरल हो जाती है। मीडिया भी तैमूर के हर मोमेंट को कैमेरे में कैप्चर करने के लिए तैयार रहता है।

हाल ही में करीना के साथ तैमूर की शूट पर जाती फोटो वायरल हुई थी। एक बार फिर तैमूर अपनी मॉम करीना की गोद में नजर आए।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करीना तैमूर को लेकर किसी कॉमर्शियल ऐड की शूटिंग पर गई थीं। वायरल हो रही तस्वीरें उसी वक्त की हैं।

करीना ने व्हाइट कलर का टॉप और ब्लू जींस पहनी है। तैमर ब्लू कलर की टी-शर्ट में बेहद क्यूट लग रहे हैं।

मीडिया को देखते ही तैमूर ने पहले तो जीभ चिढ़ाई फिर मां को देखकर जोर-जोर से रोने लगे।

तैमूर को रोता देख करीना पहले तो उनकी इस हरकत पर हंसी फिर उन्हें प्यार से किस करते नजर आईं। फोटो में तैमूर की नैनी भी पास में नजर आ रही हैं।