
करीना कपूर और सैफ अली खान के छोटे नवाब तैमूर अली खान की एक और तस्वीर सामने आई है। इस फोटो में तैमूर अपनी मां करीना की गोद में हैं।

तैमूर मां के साथ शूटिंग पर जाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि करीना मुंबई में बुधवार को एक एड शूट करने महबूब स्टूडियो पहुंची थीं। इस दौरान करीना अपने बेटे तैमूर के साथ नजर आईं।

करीना कपूर ग्रीन कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। वहीं उन्होंने पैरों में सिंपल सी स्लीपर पहनी हुई है।

तैमूर ब्लू ट्रैक पैंट और टीशर्ट के साथ वाइट शूज पहने नजर आ रहे हैं। करीना के चारों तरफ से बॉडीगार्ड चल रहे हैं।

तैमूर को अक्सर उनकी नैनी के साथ देखा जाता है। लेकिन इस तस्वीर में वह अपनी मां की गोद में नजर आ रहे हैं।