दरअसल, अक्षय तृतीया के मौके पर ज्वैलरी ब्रांड 'मालाबार ग्रुप' ने अपना नया विज्ञापन जारी किया। इस ज्वैलरी के प्रमोशन के दौरान करीना कपूर पूरी तरीक़े से ट्रेडिशनल लुक में नज़र आ रही है लेकिन करीना कपूर ने ट्रेडिशनल लुक के साथ बिंदी नहीं लगाई हैं। जिस वजह से सोशल मीडिया पर यूजर्स काफ़ी ज़्यादा भड़क गए हैं।