
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने कल अपना 38वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर करीना अपने चहेते लाडले तैमूर और पति सैफ अली खान के साथ बालकनी में नजर दिखाई दीं।

इस दौरान तैमूर मां करीना की गोद में बालकनी से नीचे देखते नजर आएं।

वहां मौजूद पापराजी ने उनकी कई तस्वीरें अपने कैमरे में कैद की।

वैसे की तैमूर हमेशा से ही पापाराजी के चहते रहे हैं। वह सैफ के लाडले की तस्वीरों को अपने कैमरे में कैद करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।

आपको बता दें कि देर रात से ही करीना के बर्थडे का जश्न शुरू हो गया था। परिवार वालों के साथ उनके दोस्तों ने उन्हें इस खास मौके पर अपने-अपने तरीके से विश किया।