karishma kapoor : करिश्मा कपूर अपने जमाने की जानी मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। हालांकि आज भी अभिनेत्री का जलवा बरकरार है। हाल ही में अभिनेत्री ने बेटे कियान राज कपूर का 13वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान वो अपने एक्स हसबैंड के साथ दिखाई दीं।
karishma kapoor : 90 दशक की जानी मानी अभिनेत्री करिश्मा कपूर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। लंबे समय से ये बड़े पर्दे से दूर हैं, हालांकि एक समय था जब इनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टंगी रहती थीं। करिश्मा कपूर भले ही अब फिल्मों में ज्यादा एक्टिव न हों, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी प्रजेंस देखते ही बनती है। हाल ही में अदाकारा ने अपने बेटे कियान राज कपूर का 13वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने मुंबई के एक रेस्टोरेंट में बेटे का जन्मदिन मनाया। इस दौरान करिश्मा कपूर और उनके एक्स हसबैंड संजय कपूर एक साथ नजर आए। करिश्मा और संजय को लंबे समय बाद पब्लिकली साथ देखा गया है। इन तस्वीरों को देख हर कोई हैरान है।
करिश्मा और संजय अकेले नहीं थे, उनके साथ संजय की पत्नी प्रिया भी थीं। इसके साथ ही उनके बच्चे भी थे। करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) और संजय (Sanjay Kapoor) और बाकी लोगों ने कियान का जन्मदिन फैमिली लंच के साथ मनाया।
अब सेलिब्रेशन की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं।
यह भी पढ़ें- नाटू-नाटू की जीत पर इमोशनल हुईं दीपिका पादुकोण
एक यूजर ने लिखा, 'उनके बेटे का जन्मदिन था, बेटे को पहले रखा और इगो को आगे नहीं आने दिया। उनके लिए अच्छा है।'
दूसरे यूजर ने लिखा, 'करिश्मा बहुत प्यारी हैं।'
वहीं कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इन लोगों को कुछ फर्क नहीं पड़ता।'
दूसरे यूजर ने लिखा, 'इनके अलग ही रिश्ते चलते हैं।'
करिश्मा कपूर ने कियान के साथ इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कर लिखा- जब आपका बेटा ऑफिशियली टीनएज हो जाए और आप फिर भी उसे गले लगाना ना भूले। वहीं, करीना ने भी कियान को बर्थडे विश करते हुए एक फोटो शेयर और लिखा- 'हैप्पी बर्थडे किउ। हमारे लड़कों के लिए हमेशा के लिए बिग ब्रदर.. लव यू सो मच!'
2003 में करिश्मा ने संजय कपूर से शादी की थी। हालांकि संजय कपूर की ये दूसरी शादी थी, इससे पहले उनकी शादी फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से शादी कर चुके थे। करिश्मा कपूर ने शादी के 13 साल बाद संजय कपूर से अलग होने का फैसला किया और उन पर कई गंभीर आरोप भी लगाए।
साल 2014 में दोनों का तलाक हो गया। करिश्मा के बाद संजय कपूर ने तीसरी बार प्रिया सचदेव से शादी की। वहीं करिश्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो अब एक नई वेब सीरीज 'ब्राउन' में कॉप का रोल प्ले करते नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें- क्या है ऑस्कर में जीतने वाली The Elephant Whisperers की कहानी