
Karishma Kapoor Alia Bhatt
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपनी एक्टिंग के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल किया है। आज उनकी हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करती है। हालांकि, वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरती हैं। पिछले काफी वक्त से वह एक्टर रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों को इंडस्ट्री का लव-बर्ड्स कहा जाता है। दोनों को कई मौकों पर एक साथ-देखा जाता है। ऐसे में फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब रणबीर की क़जिन सिस्टर करिश्मा कपूर का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहे वीडियो में करिश्मा कपूर आलिया भट्ट को भी कपूर फैमिली में शामिल करने को लेकर मजेदार रिएक्शन देती नजर आ रही हैं। दरअसल, उनका ये वीडियो डांसिंग रिएलिटी शो सुपर डंसर चैप्टर 4 का है। इन दिनों वह शो में जज के रूप में नजर आ रही हैं। पहले इसमें एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी नजर आती थीं लेकिन उनके पति राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जिसकी वजह से शिल्पा ने शो से दूरी बना ली है। अब करिश्मा उनकी जगह पर हैं। शो में एक कंटेस्टेंट करिश्मा से पूछती है 'मैम आपके घर में कितने एक्टर्स हैं'।
इसके जवाब में करिश्मा कहती हैं, 'मुझे ख़ुद भी नहीं पता कि मेरे यहां कितने स्टार्स हैं'। वह अपनी फैमिली मेंबर्स के नाम गिनाने लगती है। करिश्मा ने पृथ्वीराज कपूर, राज कपूर, नीतू कपूर, ऋषि कपूर, रणबीर कपूर, करीना कपूर समेत कई सदस्यों का नाम लिया। इतने में जज अनुराग बसु कहते हैं, ‘अब आलिया भट्ट को भी शामिल कर लेते हैं’। उनकी ये बात सुनकर वहां मौजूद हर कोई हंसने लगता है। वहीं, करिश्मा कपूर मजेदार रिएक्शन देती हैं। वह पहले तो चौंक जाती हैं फिर मुंह बंद करने का इशारा करती हैं।
बता दें कि करिश्मा कपूर शिल्पा शेट्टी के जाने के बाद सिर्फ एक एपिसोड के लिए स्पेशल गेस्ट बनकर आई थीं। उनके बाद अब तक कई स्टार्स शो में गेस्ट के तौर पर नजर आ चुके हैं।
Published on:
06 Aug 2021 05:21 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
