रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐश्वर्या राय ने सलमान खान को लेकर एक इंटरव्यू में बहुत कुछ बोला। एक्ट्रेस ने कहा कि जब उनका ब्रेकअप हुआ, तब उन्होंने मुझे कॉल करके भला-बुरा कहा। वह मुझ पर अभिषेक बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक सब कोस्टार्स के साथ अफेयर होने का आरोप लगाने लगे। ऐसा भी समय आया जब उन्होंने मेरे साथ हाथापाई की, हालांकि कोई चोट का निशान नहीं लगा। मैं काम पर ऐसे जाती, जैसे कुछ हुआ ही नहीं। उन्होंने कहा,' मैं उनका शराबी व्यवहार बर्दाश्त करके भी साथ खड़ी रही। इसके बदले में, मुझे मौखिक, शारीरिक और इमोशनल दुर्व्यवहार मिला। इसलिए मैंने हर आत्मसम्मान वाली महिला की तरह उनसे अपना रिलेशन खत्म कर लिया।