6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करिश्मा- श्रीदेवी ने बर्बाद कर दिया था इस मासूम सी दिखने वाली एक्ट्रेस का कॅरियर! कारण होश उड़ा देगा

फिल्म 'कुली नं 1' ( Coolie No.1 ) साल 1995 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक और एक्ट्रेस थी जिनकी नाम है कंचन ( Kanchan )। उनकी मासूमियत सभी को भा गई थीं। लेकिन जितनी जल्दी वह इंडस्ट्री में आई उतनी ही जल्दी यहां से चली गईं। आइए जानते हैं कंचन की कहानी।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Feb 10, 2023

kanchan-in-coolie-no-1-jpg.jpg

बॅालीवुड स्टार गोविंदा ( Govinda ) और करिश्मा कपूर की फिल्म 'कुली नं 1' ( Coolie No.1 ) साल 1995 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक और एक्ट्रेस थी जिनकी नाम है कंचन ( Kanchan )। गोविंदा की इस सुपरहिट फिल्म में कंचन ने करिश्मा कपूर की छोटी बहन 'शालिनी' का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उन्हें काफी पसंद भी किया गया था। उनकी मासूमियत सभी को भा गई थीं। लेकिन जितनी जल्दी वह इंडस्ट्री में आई उतनी ही जल्दी यहां से चली गईं। आइए जानते हैं कंचन की कहानी।

सलमान के साथ निभाया था लीड रोल
90 के दशक में कंचन ने गोविंदा के अलावा अक्षय कुमार और सलमान खान जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया। लेकिन उन्हें कुछ खास कामयाबी हासिल नहीं हो पाई। सलमान खान के साथ उन्होंने फिल्म 'सनम बेवफा' में काम किया और अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'अमानत' में लीड रोल अदा किया। बताया जाता है कि करिश्मा कपूर और श्रीदेवी के आने के बाद कंचन को ज्यादा फिल्मों में काम नहीं मिला क्योंकि प्रोड्यूसर और डायरेक्टर्स उस वक्त बोल्ड एक्ट्रेसेज की तलाश में थे और कंचन का लुक एक सीधी-साधी लड़की का था।

साउथ इंडस्ट्री में आजमाया हाथ

एक्ट्रेस ने साउथ इंडस्ट्री में भी अपना हाथ आजमाने की कोशिश की। उन्होंने फिल्म 'गांधारवम' में मलयालम सुपरस्टार मोहमलाल के साथ काम किया। दोनों की जोड़ी और फिल्म सुपरहिट रही, लेकिन पहली साउथ फिल्म सुपरहिट होने के बाद भी कंचन को ज्यादा पॉपुलैरिटी नहीं मिली। यहां भी उन्हें सिर्फ नाकामयाबी हासिल हुई। अब कंचन को पहचान पाना काफी मुश्किल है। कोई नहीं जानता वह कहां हैं और कैसी जिंदगी जी रही हैं।