
करीना कपूर- करिश्मा कपूर
बॉलीवुड की बहनें करिश्मा कपूर और करीना कपूर हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल 2' में नजर आईं हैं। इस दौरान दोनों बहनों ने कई किस्से बताते हुए एक-दूसरे के राज खोले हैं। इस बीच करिश्मा कपूर ने करीना और सैफ अली खान के अफेयर से जुड़ा एक किस्सा सुनाया है।
कपिल शर्मा शो में करिश्मा कपूर ने बताया कि उन्हें करीना और सैफ के लव अफेयर के बारे में पहली बात तब पता चला जब वह लंदन में थीं। उन्होंने कहा, "मैं लंदन में थी और करीना का फोन आया और ये बोलीं कि मुझे लगता है कि तुम्हें कुछ बताने की जरूरत है। पर उसके लिए पहले तुम्हें किसी सोफे पर बैठ जाना चाहिए। मैंने कहा कि ऐसा क्या है तुम बोले। लेकिन करीना ने कहा कि नहीं तुम पहले आराम से बैठ जाओ। इसके बाद जब मैं बोली कि हां मैं बैठ गई हूं तो करीना ने बताया कि मैं सैफ से प्यार करती हूं। हम एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और साथ हैं।"
करिश्मा ने आगे कहा कि यह सुनकर वह हैरान रह गई और उन्हें इसे प्रोसेस करने में कुछ टाइम लगा क्योंकि सैफ उनके को-स्टार थे और वह अच्छे दोस्त भी थे।
करीना कपूर और सैफ अली खान ने 2012 में शादी की थी। दोनों आज तक हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं और कपल के 2 बेटे भी हैं। इनके नाम तैमूर और जेह हैं, जो अक्सर मीडिया में छाए रहते हैं। सैफ अली खान के अपनी पहली पत्नी अमृता सिंह से भी दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं, जो आज बॉलीवुड में एक पहचान बना चुके हैं।
Updated on:
13 Oct 2024, 5:54 PM IST
Published on:
13 Oct 2024, 5:54 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.