
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) का नाम उन सितारों में शुमार है, जिन्होंने अपनी दम पर अपने लिए एक बड़ा मुकाम बनाया है। कार्तिक की फिल्मों का फैन्स को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बीच कार्तिक आर्यन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई, जब पता लगा कि अभिनेता ने अपनी आवाज खो दी है, हालांकि कुछ देर के आराम के बाद उनकी आवाज वापस आ गई।
क्या है पूरा मामला-
दरअसल कार्तिक आर्यन इन दिनों अनीस बज्मी की कॉमेडी हॉरर फिल्म 'भूल भुलैया 2' के शूट में बिजी हैं। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक आर्यन, तबू के साथ फिल्म का क्लाइमेक्स सीन शूट कर रहे थे, जहां उन्हें काफी चीखना चिल्लाना था। लेकिन अचानक से ही कार्तिक की आवाज चली गई और वो कुछ भी बोल नहीं पा रहे थे।
डॉक्टर ने क्या कहा
अचानक से कार्तिक की आवाज चले जाने से शूटिंग सेट पर हर कोई हैरान और परेशान रह गया। इसके बाद तुरंत सेट पर मेडिकल टीम पहुंची और डॉक्टर ने कार्तिक की जांच की। चेकअप के बाद डॉक्टर ने बताया कि घबराने वाली कोई बात नहीं है, बहुत ज्यादा चीखने चिल्लाने की वजह से ऐसा हो गया है, कुछ ही देर में आराम के बाद सब ठीक हो जाएगी और उनकी आवाज वापस आ जाएगी।
निर्देशक ने क्या कहा
रिपोर्ट के मुताबिक इस बारे में अनीस ने कहा, 'हम सभी इस सीन के लिए काफी एक्साइटिड थे, क्योंकि सीन में तबू और कार्तिक आमने सामने थे। हर कोई पूरे जोश में था क्योंकि जोरदार ड्रामा चल रहा था। चीखने चिल्लाने की वजह से कार्तिक की आवाज चली गई थी, लेकिन फिर भी वो रुका नहीं, इसको कहते हैं डेडिकेशन।'
Published on:
31 Oct 2021 06:20 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
