14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कार्तिक आर्यन बाल-बाल बचे, भीड़ ने बेकाबू होकर तोड़े बैरिकेड्स, वीडियो देखें

Kartik Aaryan Accident: कार्तिक आर्यन के साथ हादसा हो गया है। इस एक्सीडेंट में वह बाल-बाल बचे हैं। इसका अब वीडियो सामने आया है।

less than 1 minute read
Google source verification
kartik_aaryan_bodyguard_accident_actor_helped_to_provide_all_possible_help_broke_barricades.jpg

कार्तिक आर्यन के साथ हुआ हादसा

Chandu Champion Kartik Aaryan: बॉलीवुड के सुपरस्टार कार्तिक आर्यन की जान बाल-बाल मची है। एक्टर के साथ एक भयानक हादसा होने वाला था। ये सब फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 के दौरान हुआ। हादसे की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक्टर डर गए हैं आईये जानते है आखिर कार्तिक आर्यन के साथ हुआ क्या है...

कार्तिक आर्यन के साथ हुआ हादसा
बता दें, कार्तिक आर्यन फिल्मफेयर के दौरान जैसे ही फैंस से हाथ मिलाने पहुंचे तो तुरंत बैरिकेड टूट गया। सारी भीड़ एक दम बेकाबू हो गई। एक्टर की जान बाल-बाल बची। वहीं उनके सिक्योरिटी गार्ड्स ने सुरक्षा को देखते हुए एक्टर को मची भगदड़ से तुरंत जाने को कहा। अच्छी बात ये है कि इस घटना में एक्टर को कोई चोट नहीं आई।

यह भी पढ़ें:Fighter Box Office: ‘फाइटर’ संडे को हुई तूफानी, चौथे दिन कर डाली ताबड़तोड़ कमाई

जैसे ही वीडियो सामने आया, कार्तिक आर्यन के फैंस को चिंता होन लगी। एक यूजर ने लिखा, 'ये सुरक्षा की कड़ी चूक है जिसकी वजह से घटना हुई।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वह हाथ मिलाने गए और बैरिकेड ही टूट गया।' एक ने लिखा, 'कार्तिक आर्यन आने वाले समय के सुपरस्टार हैं ये फैंस के लिए उनका प्यार है।'