1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार्तिक आर्यन का फैन सड़क पर हुआ क्रेजी, शायरी सुन सभी हुए लोट पोट

हाल फिलहाल में अभिनेता ने फिल्म 'लुका चुप्पी' की शूटिंग समाप्त कर दी है। जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'किरीक पार्टी' की रीमेक के लिए शूटिंग शुरू कर देंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 2 Nov 2018, 1:35 PM IST

kartik aaryan

kartik aaryan

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन आज फैंस के बीच काफी पॉपुलर एक्टर हो चुके हैं। ऐसे में वह अचानक फैंस के बीच जा पहुंचे। बीच सड़क पर वह अपने फैंस के बीच घिर गए। उस वक्त कुछ ऐसा हुआ जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की होगी। कार्तिक आर्यन के एक क्रेजी फैन ने उनके लिए शायरी कही, जिसे उन्होंने अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद कर लिया। इस दौरान मजाक-मजाक में फैन ने कुछ ऐसा बोल दिया, जिसे सुनकर मौजूद सभी लोग लोट-पोट हो गए।

वीडियो हो रहा वायरल

कार्तिक आर्यन का फैंस के साथ का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अभी तक 17 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसे कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो को देख यह अंदाजा लगा पाना मुश्किल है कि उनके फैंस इस तरह क्रेजी हो सकते हैं। बता दें, कार्तिक आर्यन ऑन और ऑफ स्क्रीन दोनों समय काफी मजाकिया है। सामाजिक और इंडस्ट्री के सभी इवेंट्स पर भी वो हमेशा हस्ते हुए नजर आते है, और उनके सामने आने वाले सभी सवालों का सरलता से जवाब देते है।







आगामी प्रोजेक्ट

हाल फिलहाल में अभिनेता ने फिल्म 'लुका चुप्पी' की शूटिंग समाप्त कर दी है। जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'किरीक पार्टी' की रीमेक के लिए शूटिंग शुरू कर देंगे। इससे पहले वह नुसरत भरुचा के साथ फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में नजर आ चुके हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन