9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Aashiqui 3: कार्तिक आर्यन का ये लुक ‘आशिकी 3’ को बनाएगा ब्लॉकबस्टर? फोटो ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

Aashiqui 3 Kartik Aryan Look: कार्तिक आर्यन की फिल्म आशिकी 3 आने वाली है। उसके रोल के लिए एक्टर ने अपना पूरा हुलिया ही बदल लिया है।

2 min read
Google source verification
Kartik Aaryan New look

Kartik Aaryan New look

Aashiqui 3 Kartik Aaryan New Look: बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी नई फिल्म आशिकी 3 को लेकर छाए हुए हैं। उनके फैंस अपने फेवरेट एक्टर की फिल्म भूल भुलैया 3 की छप्परफाड़ कमाई के बाद उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में खबर सामने आई थी कि कार्तिक आर्यन अब आशिकी 3 में नजर आएंगे और फिल्म की शूटिंग भी जल्द ही शुरू करेंगे। अब जब कार्तिक आर्यन का नया और शानदार लुक फैंस के सामने आया तो हर कोई उन्हें देखकर हैरान रह गया, क्योंकि कार्तिक का ये नया लुक आशिकी 3 के लिए है। फैंस केवल कार्तिक के लुक को देखकर अभी से फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं।

कार्तिक आर्यन का नया लुक फैंस को आया पसंद (Aashiqui 3 Kartik Aaryan New Look)

फिल्म ‘आशिकी 3’ से पहले श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म ‘आशिकी 2’ आई थी, जो साल 1990 में आई म्यूजिकल हिट 'आशिकी' का सीक्वल थी। अब उसी फ्रेंचाइसी को आगे बढ़ाते हुए डायरेक्टर ‘आशिरी 3’ लेकर आ रहे है। ‘आशिकी’ और ‘आशिकी 2’ दोनों ही सिनेमाघर में सुपरहिट साबित हुई थी। अब मेकर्स को ‘आशिकी 3’ से भी यही उम्मीद है। कार्तिक आर्यन का जो लुक वायरल हो रहा है जिसे फैंस आशिकी 3 की उनकी तैयारी बता रहे हैं, वह एक इवेंट के दौरान का है। कार्तिक आर्यन जैसे ही इवेंट में पहुंचे हर किसी की निगाहें उनके नए लुक पर टिक गई। कार्तिक आर्यन ने ब्लू सूट और व्हाइट शर्ट पहनी हुई थी, उनके बाल और दाढ़ी काफी बढ़ी हुई थी। कार्तिक आर्यन एक अलग ही अंदाज में दिखाई दे रहे थे। वह थोड़े एमिनल के रणबीर कपूर तो कुछ-कुछ खलनायक फिल्म के संजय दत्त लग रहे हैं। जैसे ही उनके नए लुक का वीडियो सामने आया फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि कार्तिक का ये नया लुक आशिकी 3 के लिए ही है। कार्तिक ने आशिकी 3 के लिए बाल बढ़ाए हैं। हालांकि कार्तिक इस नए लुक में बेहद स्मार्ट नजर आए। वहीं, अभी तक से साफ नहीं है कि कार्तिक ने ये नया लुक आशिकी 3 के लिए किया है या किसी दूसरी फिल्म के लिए। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आखिर वो कौन सी फिल्म है जिसके लिए कार्तिक आर्यन ने ये लुक अपनाया।

यह भी पढ़ें: सैफ के 36 लाख के मेडिकल क्लेम पर डॉक्टर ने उठाए सवाल! बोले- आम आदमी के लिए तो बीमा कंपनी…

फिल्म 'आशिकी 3' से तृप्टि डिमरी हुई बाहर? (Kartik Aaryan And Tripti Dimri)

बता दें, कुछ समय पहले ही फिल्म निर्माता अनुराग बसु ने यह हिंट दिया था कि फिल्म आशिकी 3 की शूटिंग इस साल जनवरी या फरवरी में शुरू कर दी जाएगी। इससे पहले ये खबर भी सामने आई थी कि तृप्ति डिमरी को फिल्म से हटा दिया गया है और निर्माता किसी दूसरी एक्ट्रेस की तलाश में है और इसी बीच कार्तिक आर्यन का ये लुक देख फैंस का कहना है कि कार्तिक आशिकी 3 में धूम मचाने वाले हैं और ये फिल्म दूसरी दोनों फिल्मों की तरह ही ब्लॉकबस्टर साबित होगी।