
katrina kaif
एक वक्त था जब पूरे बी टाउन में एक्टर रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के अफेयर खूब चर्चे हुए। दोनों एक दूसरे के काफी करीब थे। दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया। लेकिन उनका ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सका। खबरों की मानें तो इनका रिश्ता टूटने की वजह रणबीर की एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पदुकोण हैं। बता दें कि हाल ही में कैटरीना ने रणबीर की मां नीतूू कपूर को देख अपना रास्ता बदल लिया।
रणबीर की मां को इगनोर करती नजर आईं कैटरीना:
हाल ही में कटरीना कैफ के उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति बन गई जब रणबीर की मां नीतू कपूर अचानक से उनके सामने आ गईं। रिपोर्ट्स की मानें तो कैटरीना, नीतू से नजरें बचाने की पूरी कोशिश करती नजर आईं। यही नहीं उन्होंने नीतू को देखकर पर अनदेखा करने की कोशिश की। खबरें तो यहां तक है कि कैटरीना ने फोटोग्राफर्स से फोटो न खींचने की रिक्वेस्ट की।
नीतू को देखते ही रफूचक्कर हुईं कैटरीना:
बता दें कि कैटरीना एक मशहूर स्पोर्ट्स बार में दबंग टूर के लिए प्रैक्टिस करने पहुंची थीं। उसी वक्त जब वह जब लिफ्ट के पास पहुंची ही थीं कि तभी उन्होंने वहां रणबीर की मां नीतू को देखा। नीतू कपूर वहीं अपनी दोस्त रीमा जैन और लाली धवन के साथ यहां पहुंच गईं। उसी दौरान कैटरीना ने उनको सामने से आता देखते ही तुरंत पीठ फेर की वहां से रफूचक्कर हो गईं। खबरों की मानें तो नीतू ने कैटरीना को नहीं देख था।
Published on:
14 Jun 2018 10:13 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
