
katrina kaif
'वेलेंटाइन डे' से पहले फिल्मी दुनिया की फिजाओं में प्यार बह रहा है। चर्चित जोड़े वेलेंटाइन वीक को शानदार तरीके से मना रहे हैं। इसी बीच 'कटरीना कैफ' भी विकी कौशल को डेट करती नजर आ रही है। इन दोनों को कई मौकों पर साथ साथ देखा गया है। जिससे पता चल रहा है कि दोनों का रिश्ता मजबूत हो रहा है। जानकरी मिली है कि काफी समय से कटरीना कैफ विकी के बारे में कुछ फैसला नहीं ले पा रही थी। लेकिन अब उनके मन में भी विकी के लिए फीलिंग्स जाग गई हैं।
जानकारी के अनुसार कटरीना पहले विकी के साथ अपनी रिलेशनशिप को लेकर उलझन में थी। लेकिन अब उन्हें ऐसा महसूस होता है कि जैसा आदमी वह अपनी जिंदगी में चाहती हैं। विकी वैसे ही 'भरोसेमंद' और 'विश्वसनीय' व्यक्ति हैं। क्योंकि विकी को कमिटमेंट करने से डर नहीं लगता है और वह कटरीना के साथ अपनी रिलेशनशिप को सही दिशा में ले जाएंगे। इंटरव्यू देते हुए विकी कौशल ने कहा भी था कि उन्हें नहीं लगता है कि इस मामले पर कोई सफाई दिए जाने की जरूरत है। दूसरी तरफ कटरीना ने विकी के साथ अपनी रिलेशनशिप की चर्चाओं को जिंदगी का 'अहम हिस्सा' बताया था।
Published on:
12 Feb 2020 04:19 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
