5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैटरीना कैफ की कार्बन कॉपी है ये टिक टॉक स्टार, तस्वीरें देख आप भी खा जाएंगे गच्चा

कैटरीना की हमशक्ल कही जा रही एलिना की फोटोज देख कोई भी गच्चा खा सकता है। एलिना कैटरीना की ही तरह कपड़ों का सलेक्शन करती हैं। उनकी ही स्टाइल को कॉपी कर फोटोज शेयर करती हैं।

2 min read
Google source verification
कैटरीना की कार्बन कॉपी है ये टिक टॉक स्टार, तस्वीरें देख गच्चा खा जाएंगे आप

कैटरीना की कार्बन कॉपी है ये टिक टॉक स्टार, तस्वीरें देख गच्चा खा जाएंगे आप

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ( Katrina Kaif ) की हमशक्ल मिल गई है। ये लड़की टिक टॉक ( Tik Tok ) पर बहुत पॉपुलर है। कैटरीना के फैंस लगातार इसकी फोटोज को शेयर कर रहे हैं। इस टिक टॉक स्टार का नाम है एलिना रॉय ( Alina Rai )। इससे पहले एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की हमशक्ल अमरीकन सिंगर Julie Michaels की तस्वीरें वायरल हुई थीं।

एलिना रॉय के इंस्टाग्राम पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार वह मुम्बई की एक फैशन ब्लॉगर हैं। एलिना रॉय के इंस्टाग्राम पर 32 हज़ार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

कैटरीना की हमशक्ल ( Katrina Kaif Ki Humshakal ) कही जा रही एलिना की फोटोज देख कोई भी गच्चा खा सकता है।

एलिना कैटरीना की ही तरह कपड़ों का सलेक्शन करती हैं। उनकी ही स्टाइल को कॉपी कर फोटोज शेयर करती हैं। पहली बार में दोनों में अंतर बताना मुश्किल हो जाता है।

आपको बता दें कि टिक टॉक पर इससे पहले अक्षय कुमार, सलमान खान, दीपिका पादुकोण जैसे स्टार्स के हमशक्ल सामने आ चुके हैं।