4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलमान की गर्लफ्रेंड का रेप करने के इरादे से घर में घुसा फैन!! अंदर घुसते ही…

देखा जाए तो किसी भी एक्टर का फैमस होना एक तरह से खतरे की घंटी है। कई लोग फैन बन एक्ट्रेसज के पीछे इतने पागल हो जाते हैं कि अपनी सारी हदे पार कर बैठते
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 29 Jan 2018, 12:37 PM IST

katrina kaif

katrina kaif

बॅालीवुड इंडस्ट्री में यूं तो काफी चकाचौंद है। सभी एक्ट्रेसज को देख हम सोचते हैं कि ये इतनी पॅापुलर हैं, इन्हें तो कोई कभी नुकसान नहीं पहुंचा सकता। लेकिन जैसा दिखता है वैसा होता नहीं। कई जानी मानी अदाकारा निजी जिंदगी में इतने बड़े हादसों का शिकार हो चुकी हैं जिनके बारे में सोचकर भी आपका दिल दहल जाएगा।


देखा जाए तो किसी भी एक्टर का फैमस होना एक तरह से खतरे की घंटी है। कई लोग फैन बन एक्ट्रेसज के पीछे इतने पागल हो जाते हैं कि अपनी सारी हदे पार कर बैठते हैं। उन्हीं कुछ किस्सों के बारे में आज हम बात करेंगे। तो चलिए जानते हैं कौन है वो फैमस एक्ट्रेसेज जो बड़े हादसों का शिकार बनने से बाल बाल बचीं।

1. विद्या बालन

फिल्म 'दी डर्टी पिक्चर' के दौरान विद्या बालन इतनी फैमस हो गई थी की लोग उनके दीवाने हो चले थे। हर जगह बस उन्ही का जादू छाया हुआ था। ऐसे में एक सरफिरे फैन ने उनके घर में घुसकर उनकी इज्जत पर हाथ डालने की कोशिश की थी। हालांकि वो अपने इरादे में पूरी तरह नाकामयाब रहा क्योंकि घर में घुसने से पहले ही उसे सिक्योरिटी गार्ड ने पकड़ लिया था।

2. सुष्मिता सेन

बताया जाता है कि सुष्मिता सेन जब अपने करियर की ऊंचाईयों पर थी उस दौरान एक फैन उनका इतना दीवाना हो गया था कि उनसे शादी करना चाहता था। लेकिन जब उन्होंने शादी को लेकर उस फैन को कोई रेस्पॅान्स नहीं दिया तो वे उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा। हालांकि बाद में मामला ठंडा हो गया।

3. श्रुति हासन
जानी मानी एक्ट्रेस श्रुति हासन भी एक बार ऐसे ही एक सरफिरे आशिक के जंजाल में फंस गई थी। एक पागल आदमी रोजाना उनका पीछा किया करता था और वो उन्हें दबोचने की फिराक में था लेकिन वक्त से पहले ही श्रुति को इन सब बातों की भनक लग गई और उन्होंने उस फैन की छुट्टी कर दी।

4. कैटरीना कैफ
अपने करियर के शुरुआती दिनों में कैटरीना कैफ अचानक इतनी फैमस हो गई थी कि सभी लड़के पागल हो गए थे। उन दिनों एक फैन कई महीनों तक उनका पीछा करता रहता था। और हद तो तब पार हो गई जब वे एक रात अचानक उनके घर में घुसने की कोशिश करने लगा। लेकिन सिक्योरिटी गार्ड्स ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

5. कंगना रनौत
एक पागल फैन ने कंगना का जीना दूबर कर दिया था। वे रोजाना उन्हें गिफ्ट और तोहफे भेजता था। एक दिन जब वे जिम से लौट रही थी तब उसने अनका पीछा करने की कोशिश की लेकिन गार्डस ने उसे पकड़ लिया।

6.दिया मिर्जा
दिया बहुत साल पहले एक डॅाक्टर से परेशान थी। वे लगातार उन्हें परेशान किया करता था और उन्हें फोन किया करता था। अंत में दिया ने उसके खिलाफ FIR दर्ज करा दी जब वे जबरदस्ती उनके घर में घुस गया।