
Katrina Kaif
कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेस में से एक हैं। उनकी कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार परफार्मेंस किया। साल 2010 में आई फराह खान की 'तीस मार खां' (Tees Maar Khan) में उनके आइटम सॉन्ग ‘शीला की जवानी’ (Sheila Ki Jawani) को खूब पसंद किया गया था।
हालांकि फिल्म उतनी प्रभावी साबित नहीं हो पाई थी। लेकिन क्या आपको पता है? फराह खान इस मूवी में कैटरीना को लेने से झिझक रही थीं। एक इंटरव्यू में फराह खान ने इस बारे में खुलासा किया है कि वो कैटरिना को ‘तीस मार खां’ मूवी में क्यों नहीं लेना चाहती थी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फराह खान ने हाल ही में मैशेबल इंडिया के द बॉम्बे ड्रीम नामक शो में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के साथ बात की। छाबड़ा ने उनसे पूछा कि वह अपनी फिल्मों के लिए अभिनेताओं को कैसे चुनती हैं? फराह ने कहा कि इसे समझाना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने ओम शांति ओम के लिए दीपिका पादुकोण को चुना, जबकि उस समय कई बड़ी एक्ट्रेस इस भूमिका के लिए ट्राई कर रही थीं।
फराह ने यह स्वीकार किया कि वास्तव में यह कहना कठिन है कि कुछ विकल्प क्यों चुने जाते हैं। फराह सोचती है कि यह डायरेक्टर के पूर्वाभास पर डिपेंड होता है। फराह कहती हैं कि कभी-कभी एक एक्टर आपको उस रोल के लिए पूरी तरह से ठीक नहीं लगता लेकिन वे इस तरह से भूमिका में पूरी तरह फिट बैठते हैं कि हर कोई आश्चर्यचकित हो जाता है।
फराह खान ने आगे कहा कि कैटरीना कैफ अक्षय कुमार के साथ 6-7 फिल्में कर चुकी थी, मैं इसके बहुत खिलाफ थी कि मुझे उसको नहीं लेना है। लेकिन घूम-घाम के वही आई पिक्चर में।"
Published on:
08 Mar 2024 09:42 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
