
Katrina Kaif Workout
नई दिल्ली: बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेसेज़ में से एक कटरीना कैफ (Katrina Kaif) को फिल्मों के अलावा उनकी फिटनेस के लिए भी जाना जाता है। कटरीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज़ को फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह वर्कआउट करती नजर आ रही हैं।
कटरीना ने जैसे ही शूटिंग दोबारा से शुरू की, एक्ट्रेस अपने फिटनेस रुटीन पर वापस से आ गई हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में कटरीना रेड कलर की स्पोर्ट्स ब्रा और लोवर में नजर आ रही हैं। उनका पूरा ध्यान अपने वर्कआउट पर है। वह अपने एक पैर पर संतुलन बनाए हुए एक ब्लॉक पर खड़ी दिखाई दे रही हैं तो वहीं अपने दूसरे पैर के साथ पुली की तरह एक स्प्रिंग को धक्का दे रही हैं। बगल में उनकी ट्रेनर खड़ी है, जो उन्हें दिशानिर्देश दे रहे हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए कटरीना ने कैप्शन में लिखा, 'हालांकि मैं किसी भी वर्कआउट से अधिक जिम जाना पसंद करती हूं, लेकिन मैंने महसूस किया है कि 'पिलाटे' एक खास तरह का वर्कआउट है, जो मसल्स को बेहतर करने में मददगार है।' इसके साथ ही, कटरीना ने इस वर्कआउट को सीखाने और ज्यादा समय तक इसे कर पाने की क्षमता बना पाने के लिए अपनी ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला को धन्यवाद किया।
वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार कटरीना कैफ फिल्म भारत में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ दंबग सलमान खान लीड रोल में थे। वहीं, जल्द ही वह फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। इसके अलावा वह ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ फिल्म फोन भूत में भी दिखाई देंगी।
Published on:
21 Jan 2021 07:12 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
