अमिताभ बच्चन ने बताया कि जीवन में जब कभी कठिनाइयों का सामना करते थे, तो वो अपने पिता, महान कवि हरिवंश राय बच्चन से बात करते थे। उनके पिता ने हमेशा कहा था, जब तक जीवन है, तब तक संघर्ष रहेगा। इस विचार ने अमिताभ को हर मुश्किल में सहनशीलता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, और वो इस अनुभव को प्रतियोगियों के साथ भी साझा करते हैं।