8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केबीसी में सही जवाब दिया तो आईएएस का सपना देख रहा यह किसान बन जाएगा चौथा करोड़पति

केबीसी में सही जवाब दिया तो आईएएस का सपना देख रहा यह किसान बन जाएगा चौथा करोड़पति
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 29 Nov 2020, 11:10 PM IST

केबीसी

केबीसी

कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर इस बार तेज बहादुर सिंह नाम के कंटेंस्टेंट द्वारा बेहतरीन खेल खेला जा रहा है। उन्होंने 50 लाख रुपए तक के सही जवाब देकर यह राशि अपने नाम कर ली है। क्योंकि इस किसान का सपना आईएएस ऑफिसर बनने का है। ऐसे में देखते हैं कि वह एक करोड़ के सवाल का सही जवाब देते हैं या नहीं।

आपको बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति में अब तक 3 करोड़पति बन चुके हैं। जिसमें तीनों ही महिलाएं हैं ।अब केबीसी का 12 वां सीजन चौथे करोड़पति की ओर आगे बढ़ता नजर आ रहा है। जिसमें एक किसान हॉट सीट पर नजर आ रहे हैं। दरअसल, सोनी के ऑफिशियल अकाउंट से एक प्रोमो शेयर हुआ है। जिसमें यह कंटेंस्टेंट 50 लाख रुपए जीत चुके हैं और अमिताभ बच्चन उनसे एक करोड़ का सवाल पूछने वाले है। इस प्रोमो में बताया जा रहा है कि तेज बहादुर ने काफी संघर्ष के साथ अपनी पढ़ाई की, उनकी मां को उनकी पढ़ाई के लिए अपने कुंडल तक गिरवी रखने पड़े। उन्होंने बताया कि वह आईएएस ऑफिसर बनना चाहते हैं वे जितनी भी धनराशि जीतेंगे उससे अपने हर सपने को पूरा करेंगे। इस प्रोमो में नजर आ रहा है कि तेज बहादुर ने 25 लाख ओर 50 लाख के सवाल का सही जवाब दिया है और जैसे ही अमिताभ बच्चन उनसे एक करोड़ का सवाल करते हैं तो वे उसका भी एक जवाब दे देते हैं। लेकिन वह सही जवाब देकर करोड़पति बनते हैं या नहीं यह तो शो में ही पता चलेगा।