26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / खुशी कपूर के हाथ लगी बड़ी फिल्म! इस सुपरस्टार के बेटे संग लड़ाएंगी इश्क

खुशी कपूर के हाथ लगी बड़ी फिल्म! इस सुपरस्टार के बेटे संग लड़ाएंगी इश्क

Khushi Kapoor signed Love Today Remake opposite Junaid Khan: खुशी कपूर ने भले ही फिल्मी दुनिया में कदम न रखा हो, लेकिन ये हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। ये सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव नजर आती है अब इन्हें लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि खुशी के हाथों एक बड़ी फिल्म लगी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 25 Mar 2023, 9:45 AM IST

khushi kapoor

khushi kapoor

Khushi Kapoor signed Love Today Remake opposite Junaid Khan: कुछ स्टारकिड्स ऐसे होते हैं जिन्होंने भले ही फिल्मी दुनिया में कदम न रखा हो, लेकिन वो सुर्खियों में अक्सर बने रहते हैं। इन्हीं में से एक हैं खुशी कपूर। खुशी ने अभी फिल्मी दुनिया में कदम नहीं रखा है, लेकिन इनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। इनसे जुड़ा कोई भी अपडेट जानने को फैंस बरकरार रहते हैं। अब खबर आ रही है कि खुशी के हाथ बड़ी फिल्म लगी है। बोनी कपूर-श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर (Khushi Kapoor) भी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। खुशी कपूर ने साउथ की सुपरहिट फिल्म लव टुडे की हिन्दी रीमेक साइन की है, जिसमें उनके साथ आमिर खान के साहबजादे जुनैद खान दिखाई देंगे।

हालिया मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक फैंटम फिल्म लव टुडे का हिन्दी रीमेक बनाने की प्लानिंग लम्बे समय से कर रहा था। इसके लिए खुशी को अप्रोच किया गया। खुशी कपूर को लव टुडे की कहानी पसंद आई और जो किरदार उन्हें ऑफर हुआ है, वो उन्हें काफी अच्छा लगा है। ऐसे में जुनैद खान और खुशी कपूर ने लव टुडे के हिंदी रीमेक के लिए हामी भर दी है।

फिल्म का हिंदी रीमेक फैंटम स्टूडियो द्वारा निर्मित किया जाएगा। हालांकि, इस बात की अभी तक की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दोनों जल्द ही लव टुडे के हिन्दी रीमेक की शूटिंग शुरू कर देंगे। आपको बता दें कि 2022 में रिलीज हुई इस तमिल फिल्म में प्रदीप रंगनाथन और इवाना प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे।

यह भी पढ़ें- हिना खान के बाद दोस्त असीम रियाज के साथ उमराह करने पहुंचे अली गोनी

बता दें कि खुशी कपूर बोनी कपूर और श्रीदेवी की छोटी बेटी हैं। अंशुला कपूर और अर्जुन कपूर बोनी कपूर की पहली पत्नी के बच्चे हैं, जबकि जान्हवी कपूर और खुशी कपूर बोनी कपूर की दूसरी पत्नी यानी अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटियां हैं।

खुशी कपूर जल्द ही फिल्म 'द आर्चीज' से डेब्यू करने जा रही हैं। इसमें शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के अलावा और भी कई स्टारकिड्स नजर आएंगे। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- ड्रेस छोड़ अनुष्का शर्मा की पायल पर अटकी सबकी नजर