
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्री और कियारा आडवाणी दोनो की जोड़ी को लोग काफी ज्यादा पंसद करते हैं। दोनो अक्सर सुर्खियों में बने रहते है।खबर है कि दोनो एक दूसरे को डेट कर रहें है।लेकिन इस बात का खुलासा कभी इन दोनो ने नहीं किया। दोनों को अक्सर साथ में धूमते वा टाइम बीताते हुए दिखा जाता है। इसी बीच उनका एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों साथ में मुंबई हवाई अड्डे पर नजर आ रहे हैं। और मुंबई छोड़ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने बाहर जा रहे हैं।
आपको बता दे कि कियारा और सिद्धार्थ के इस वीडियो को पैपराजी फोटोग्राफर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउट पर शेयर किया है। वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अपनी न्यू ईयर वेकेशन के लिए मालदीव रवाना हो गए हैं। इस वीडियो में अभिनेत्री पिंक एंड रेड कलर के बूलन लॉन्ग में नजर आ रही हैं, तो वही अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा व्हाइट टी शर्ट के साथ डेनिम के जैकेट पहने हुई दिख रहे हैं।दोनो एक साथ काफी शानदार लग रहें है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। खबर तो यह भी है की भलें दोनो अभी शादी ना करें लेकिन अपने को आधिकारिक करार कर देगें। दोनों को साथ में फैंस देखना चाहतें हैं।
Updated on:
28 Dec 2021 12:43 pm
Published on:
28 Dec 2021 12:42 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
