24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक बार फिर कियारा आडवाणी ने करवाया टॉपलेस फोटोशूट, इस बार रेत पर लेटी आईं नजर

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी फिल्मों के अलावा अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अब उनका एक फोटोशूट काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वह टॉपलेस नजर आ रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 17 Jun 2021, 11:35 AM IST

kiara_advani1.jpg

Kiara Advani

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की गिनती टॉप एक्ट्रेस में होती है। 'कबीर सिंह' फिल्म के बाद से ही उनके सितारे बुलंदियों पर हैं। फिल्म में जहां वो एक सीधी-सादी लड़की के रूप में नजर आई थीं। लेकिन असल जिंदगी में कियारा उतनी ही बोल्ड एंड ग्लैमरस हैं। वह सोशल मीडिया पर उनकी हॉट फोटोज़ शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं। अब कियारा ने अपने टॉपलेस फोटो से सनसनी मचा दी है।

कियारा ने करवाया बोल्ड फोटोशूट
दरअसल, बॉलीवुड सेलेब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने एक बार फिर अपने नया कैलेंडर लॉन्च किया है। उनके कैलेंडर के लिए सेलेब्रिटी बोल्ड फोटोशूट करवाते हैं। हाल ही में सनी लियोनी ने अपना बोल्ड फोटोशूट करवाया था। जिसमें वह टॉपलेस नजर आई थीं। अब एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से अपनी फोटो शेयर की है। ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में कियारा स्टनिंग पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीर में वह रेत में लेटी हुई हैं और काफी बेहद हॉट लग रही हैं।

ये भी पढ़ें: आमिर खान का खुलासा- मेरा परिवार दिवालिया होने वाला था, कर्ज में डूब गए थे पिता

कियारा की फोटो को मिले ढेरों लाइक्स
इस फोटो को शेयर करते हुए कियारा आडवाणी ने कैप्शन में लिखा, #dabbooratnanicalendar2021... खुद डब्बू रतनानी ने भी कियारा की इस तस्वीर को अपने ऑफिशियल हैंडल से शेयर किया है। सोशल मीडिया पर अब उनकी ये तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। उनकी इस तस्वीर पर 13 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही, फैंस कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं, सेलेब्स ने भी कियारा की फोटो पर कमेंट किए हैं। आलिया भट्ट ने कमेंट कर लिखा, वाओ।

ये भी पढ़ें: अभिषेक बच्चन से शादी को लेकर ऐश्वर्या राय ने कहा था- मुझे इससे बहुत प्यार है

पहले भी हुईं टॉपलेस
बता दें कि इससे पहले भी कियारा आडवाणी डब्बू रतनानी के कैलेंडर के लिए टॉपलेस फोटोशूट करवा चुकी हैं। उन्होंने सिर्फ एक पत्ते से खुद को ढका हुआ था। उनके उस फोटोशूट ने भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो कियारा जल्द ही फिल्म भूल भूलैया 2 में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर कार्तिक आर्यन लीड रोल में हैं। इसके अलावा, वह फिल्म जुग जुग जियो में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन, अनिल कपूर और नीतू कपूर लीड रोल में हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग