खेर ने बुधवार को मीडिया से कहा था, "हम सभी को इस तरह की चीजों से सर्तक रहना चाहिए। महिला के साथ जो घटित हुआ है उससे मैं दुखी हूं।" किरण खेर ने गुरुवार को अपना स्पष्टीकरण देते हुए कहा, "मैंने सिर्फ यही कहा कि दुनिया एक बुरी जगह है। हम सभी को, खास तौर से हम सभी महिलाओं को सावधानियां बरतनी चाहिए। एक मां के तौर मेरा कहना है कि हमें सावधान रहना चाहिए।" किरण ने कहा, "यदि राजनीतिक पार्टियां इसे एक मुद्दा बनाना चाहती है, तो फिर मैं इसमें क्या कह सकती हूं।"