
किशोर कुमार का जन्म मध्यप्रदेश के खंडवा में हुआ था
Kishore Kumar birthday: जी हां, आज यानी 4 अगस्त को किशोर कुमार (kishore kumar) का जन्मदिन (birthday) है। वो किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं उनका जन्म मध्य प्रदेश के खण्डवा शहर में हुआ था उन्होंने अपने जीवन के हर क्षण में खण्डवा को याद किया, वे जब भी किसी शो हो या किसी प्रोग्राम में जाते तो शान से कहते थे किशोर कुमार खण्डवे (kishore kumar Khandwa wale) वाले, अपनी जन्म भूमि और मातृभूमि के प्रति ऐसा जज्बा बहुत कम लोगों में दिखाई देता है। अब कुछ ऐसा दिखता है किशोर दा ये बंगला…
खंडवा में किशोर कुमार का घर 100 साल पुराना है। ये अब खंडहर बन चुका हैं। इसे इतिहास की धरोहर के रूप में जाना जाता है। अब तक इस घर को खरीदने के लिए कई लोगों ने करोड़ों का सौदा भी किया था लेकिन विवाद के चलते कोई डील नहीं हो पाई। दरअसल, किशोर कुमार के घर को म्यूजियम बनाने को लेकर कई बार मुद्दा संसद में भी उठाया जा चुका हैं। चलिए देखते है किशोर कुमार के घर की सूरत-
ऐसा हो चुका है किशोर कुमार का घर
आपको बता दे, खंडवा के बॉम्बे बाजार में गायक किशोर कुमार का ये घर मौजूद है। उनके घर के गरवाजे पर गौरीकुंज गांगुली हाउस लिखा हुआ है। इसी घर में किशोर कुमार और अनूप कुमार का जन्म हुआ था। वो बचपन से ही इसी घर में पले बढ़े है। यहीं दोनों खेले-कूदे। यहां से जाने के बाद वह सीधा मुंबई चले गए। जहां उनकी अपनी अलग पहचान बनी।
7 हजार 200 वर्ग फीट में बना किशोर कुमार का यह ऐतिहासिक घर अब जर्जर होकर खंडहर बन चुका है। दीवारों पर सीलन आने के साथ दीमक और फफूंद भी लग चुकी हैं। इस घर में आज भी किशोर कुमार की तस्वीर लगी हुई है। 40 साल से घर की देखभाल कर रहे सीताराम भी हालात से परेशान हैं। घर के ऊपरी हिस्से में किशोर कुमार का कमरा है।
यहां पलंग, पूजा स्थल, अलमारी, किताबें, संगीत के कुछ यंत्र आज भी मौजूद है। इस मकान का 80 फीसदी मालिक किशोर कुमार के छोटे भाई अनूप कुमार के बेटे अर्जुन हैं। जबकि 20 फीसदी हिस्सा किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार-सुमित कुमार के नाम है।
Published on:
04 Aug 2023 08:15 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
