नई दिल्ली: Amitabh Bachchan Net Worth and luxury Cars: 11 अक्तूबर को बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन अपना 79वां जन्मदिन (Amitabh Bachchan Birthday) मनाने जा रहे हैं। अपने अभिनय की बदौलत बॉलीवुड में राज करने वाले अमिताभ बच्चन ने फिल्म 'भुवन शोम' में वॉयस नैरेटर के तौर पर काम की शुरुआत की थी। उनकी पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी थी। इसके बाद उन्होंने आनंद, जंजीर, अभिमान, सौदागर, चुपके चुपके, दीवार, शोले, कभी कभी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और फिल्म इंडस्ट्री में अलग ही मुकाम हासिल किया।