scriptAmitabh Bachchan These qualities made him the superhero of the century | Amitabh Bachchan Birthday: अमिताभ बच्चन की इन खूबियों ने उन्हें बनाया सदी का महानायक | Patrika News

Amitabh Bachchan Birthday: अमिताभ बच्चन की इन खूबियों ने उन्हें बनाया सदी का महानायक

Published: Oct 09, 2021 07:15:57 pm

Submitted by:

Archana Pandey

11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है। इस मौके पर हम आपको अमिताभ बच्चन की उन खूबियों के बारे में बता रहे हैं। जिनकी बदौलत उन्होंने जिंदगी में सफलता, लोकप्रियता हासिल की और बन गए सदी के महानायक।

amitabh_bachchan1.jpg
Amitabh Bachchan
नई दिल्ली। Amitabh Bachchan Birthday 2021: जिंदगी में सफल होने के लिए, प्रेरणा, मिसाल, उदहारण या कुछ भी बनने के लिए किसी भी इंसान में खूबियों का होना बहुत जरूरी होता है। बिना खूबियों के कभी कोई सच्ची सफलता नहीं पा सकता है। हमारे सामने सफलता का सबसे बड़ा उदहारण हैं बॉलीवुड के महान अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)। जिन्होंने अर्श से फर्स तक सफर तय किया और बन गए सदी के महानायक। अमिताभ आज लोगों के दिलों में राज करते हैं। कोई उनका दीवाना है, तो किसी के लिए वो आदर्श, उदहारण और प्रेरणा हैं।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.