संजय दत्त बतौर बाल कलाकार के रूप में पहली बार फिल्म “रेशमा और शेरा” में नजर आए थे लेकिन मुख्य अभिनेता के तौर पर उनकी पहली फिल्म “रॉकी” थी जो 1981 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म उस समय की सुपरहिट फिल्म साबित हुई। इसके बाद उन्होंने “विधाता”, “ईमानदार”, “जीते हैं शान से”, “झलक”, “ताकतवर” और “थानेदार” जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। इन दिनों संजय दत्त अपनी अपकमिंग फिल्म केजीएफ-2 को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके किरदार की जमकर तारीफ की जा रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि केजीएफ-2 में अधीरा का रोल संजय दत्त को किस कारण से मिला?