शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म पठान को लेकर सुर्खियों में है वो जल्द से जल्द इस फिल्म को पूरा करने के लिए जी जान से जुटे हैं। इस फिल्म के लिए शाहरुख एक बड़ा अमाउंट चार्ज किया है। जिसने भी शाहरुख की इस फीस के बारे में सुना वो दंग रह गया । क्योंकि पिछले कई सालों से शाहरुख बड़े पर्दे से दूर हैं। ऐसे में उनकी कोई बड़ी फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं कर पाई है। लिहाजा उन्हें इतनी बड़ी फीस देना सोच से परे हैं। फिलहाल पठान फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है, जिसकी वजह से फैंस के बीच शाहरुख खान, दीपिका पादुकण और जॉन अब्राहम की इस फिल्म को लेकर उत्साह जबरदस्त तरीके से देखने को मिल रहा है। अब इस फिल्म की स्टारकास्ट की फीस सुर्खियों में बनी हुई है। आइए एक-एक करके जानते हैं कि किस स्टार को फिल्म के लिए मिली है कितनी फीस।