शाहरुख और सलमान की दोस्ती
शाहरुख और सलमान की दोस्ती बहुत पुरानी है, शाहरुख ने एक इंटरव्यू में सलमान के परिवार के उनके ऊपर ऐहसान भी गिनवाए थे। शाहरुख खान ने बताया था कि मैं सलमान और उनके परिवार की बहुत इज्जत करता हूं। मैं जब मुंबई आया था तो सलमान और उनके परिवार ने हमारा बहुत ख्याल रखा था। ख्याल ऐसे नहीं कि सिर्फ हमारी देखभाल की, हमें ऐसा लगता था कि हम अपने दोस्तों में बैठे हुए हैं।