29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब अक्षय कुमार ने आमिर खान को दे दिया था अपना अवॉर्ड, जानें आखिर ऐसा क्या हुआ था

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्क्रीन अवॉर्ड के स्टेज पर परफॉर्म करने वाले थे, लेकिन ऑर्गनाइजर्स चाहते थे कि अक्षय अवॉर्ड समारोह में आखिरी समय तक मौजूद रहें। लेकिन अक्षय इस बात पर तभी राजी होते, जब उन्हें बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया जाता।
2 min read
Google source verification
aamir_akshay_1.jpg

Aamir with Akshay

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी कॉमिक और एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वहीं, वो अपनी जबरदस्त फिटनेस के लिए भी पहचाने जाते थे। इसके अलावा वो कुछ ऐसा कर देते हैं जिसके चलते वो सुर्खियों में आ जाते हैं। आज हम आपको अक्षय का एक ऐसा किस्सा सुना रहे हैं, जिसमें उन्होंने अपना अवॉर्ड ऋतिक रोशन के कारण आमिर खान को दे दिया था। तो चलिए जानते हैं इस किस्से के बारे में।

अक्षय की साल 2009 में 'सिंह इज किंग' फिल्म आई थी। इसमें उनके साथ लीड रोल में नजर आई थीं कैटरीना कैफ। इस फिल्म में अक्षय की दमदार एक्टिंग के लिए उनहें मोस्ट पॉपुलर एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया, लेकिन अक्षय कुमार ने अपना यह अवॉर्ड आमिर खान (Aamir Khan) को दे दिया था।

दरअसल मीडिया के मुताबिक, अक्षय कुमार स्क्रीन अवॉर्ड के स्टेज पर परफॉर्म करने वाले थे, लेकिन ऑर्गनाइजर्स चाहते थे कि अक्षय अवॉर्ड समारोह में आखिरी समय तक मौजूद रहें। जब अक्षय इस बात पर राजी होते, तभी उन्हें बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया जाता। लेकिन इससे पहले फिल्म ‘जोधा अकबर’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) को दिया जाए, ये तय कर लिया गया था। इसके बाद समारोह के आयोजकों ने सोचा की अगर ऋतिक रोशन समारोह में ही नहीं आए तो, यह अवॉर्ड अक्षय कुमार को दे दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: मोनालिसा ने 'खींच मेरी फोटो' सॉन्ग पर किया हॉट डांस, सोशल मीडिया पर वीडियो ने मचाया धमाल

आखिरी में हुआ यूं कि सारी योजनाएं धरी रह गईं। अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन दोनों ही अवॉर्ड शो में पहुंच गए। ऐसी स्थिति में फिल्म 'जोधा अखबर' के लिए ऋतिक रोशन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। ये देखकर अक्षय कुमार नाराज न हो जाएं, इसलिए मोस्ट पॉपुलर एक्टर का अवॉर्ड उन्हें दे दिया गया। अक्षय कुमार को ये बात बिलकुल भी अच्छी नहीं लगी। जिसके बाद उन्होंने फिल्म ‘गजनी’ की तारीफ करते हुए आमिर खान को अपना यह अवॉर्ड दे दिया।