वहीं, ऋतिक के पहले शाहरुख खान को ऑफर की गई थी। लेकिन शाहरुख ने ये कहकर फिल्म करने से मना कर दिया था कि ये रोल सूट नहीं करेगा। इस फिल्म के लिए कोई छोटा लड़का होना चाहिए। तब शाहरुख ने ही राकेश रोशन को सुझाव दिया कि वो ऋतिक को इस फिल्म से लॉन्च करें। राकेश रोशन ने शाहरुख की बात मानी और अपने बेटे ऋतिक को लॉंच किया और रातों रात बना दिया स्टार।