2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगर शादी के लिए हां नहीं कहतीं नरगिस, तो फिल्म इंडस्ट्री छोड़कर ये काम करते सुनील दत्त

सुनील दत्त नरगिस के बिना फिल्म इंडस्ट्री में काम तक नहीं करना चाहते थे। वहीं, अगर नरगिस, सुनील दत्त से शादी नहीं करती तो उन्होंने इंडस्ट्री को छोड़कर ये काम करने तक का मन बना लिया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Pandey

•

Updated: 3 Nov 2021, 10:06 AM IST

When Sunil Dutt decided if Nargis did not marry he would left acting

Sunil Dutt and Nargis

नई दिल्ली: Nargis and Sunil Dutt Love Story: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) के माता पिता सुनील दत्त (Sunil Dutt) और नरगिस (Nargis) जहां अपने जमाने के दिग्गज कलाकार थे। वहीं, दोनों की लव स्टोरी भी बेहद दिलचस्प है। नरगिस जब अपने करियर के पीक पर थी, तब सुनील दत्त को कोई जानता भी नहीं था।

लेकिन जब सुनील दत्त को नगरिस से प्यार हुआ, तो वो उनके बिना फिल्म इंडस्ट्री में काम तक नहीं करना चाहते थे। वहीं, अगर नरगिस, सुनील दत्त से शादी नहीं करती तो, उन्होंने इंडस्ट्री को छोड़कर ये काम करने तक का मन बना लिया था।

पहली बार नरगिस को सामने देख हुआ ऐसा हाल

उस वक्त नरगिस हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस थीं। वहीं, सुनील दत्त रेडियो के लिए काम करते थे। दोनों की मुलाकात एक इंटरव्यू के दौरान हुई थी। दरअसल सुनील दत्त को नरगिस का इंटरव्यू लेना था, जिसके लिए उन्होंने सवालों को लेकर काफी तैयारी की थी। लेकिन जब नरगिस उनके सामने आई तो उन्हें देखकर उनकी हालत खराब हो गई और वो उनसे एक भी सवाल नहीं पूछ पाए थे, इस वजह से उनकी नौकरी तक जाते-जाते बची थी।

बहरहाल इसके बाद दोनों की दूसरी मुलाकात बिमल रॉय की फिल्म दो बीघा जमीन के सेट पर हुई थी। जहां वो खुद के लिए काम मांगने पहुंचे थे। वहां नरगिस उन्हें पहचान लिया था, लेकिनसुनील दत्त एक बार फिर उन्हें देखकर नर्वस हो गए थे। नरगिस के कहने पर ही उन्हें महबूब खान की फिल्म मदर इंडिया में उनके बेटे का रोल मिल गया। सुनील दत्त को काम तो मिल गया लेकिन वो नरगिस को देखकर हमेसा असहज हो जाते थे। इसी फिल्म में सुनील दत्त ने नगरिस को आग से बचाया था। जिसमें वो खुद झुलस गए, जिसके कारण उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें: Salman Khan Property: अगर नहीं हुई सलमान खान की शादी, तो इन्हें दान में चली जाएगी भाईजान की करोड़ों की प्रॉपर्टी

जब सुनील दत्त ने किया नरगिस को प्रपोज

सुनील दत्त ने नरगिस को आग से बचाया, ये देखकर नरगिस को अच्छा लगा। जिसके बाद धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। ऐसे में सुनील दत्त ने नरगिस को प्रपोज कर दिया और नरगिस हां कर दी। जिसके बाद दोनों ने 1958 में शादी कर ली।

सुनील दत्त ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने ठान लिया था कि अगर नरगिस उन्हें शादी के लिए हां नहीं करेंगी तो वो वापस गांव लौट जाएंगे और खेती करने लगेंगे। उन्होंने नरगिस को प्रपोज करते वक्त फिएट कार गिफ्ट की थी, उनका प्रपोजल सुनकर नरगिस थोड़ी देर के लिए खामोश हो गईं थी, लेकिन बाद में उन्होंने ये प्रपोजल स्वीकार कर लिया।

यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय बच्चन की जिंदगी का वो मोड़, जिसने उन्हें बनाया भी और तोड़ा भी !

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन