दरअसल संजय लीला भंसाली के पिता एक प्रोड्यूसर थे, लेकिन वो सफल ना हो सके और शराब के नशे में इस कदर डूबे रहने लगे कि उन्होंने परिवार की जिम्मेदारी उठाना छोड़ दी। तब उनकी मां लीला भंसाली ने घर की जिम्मेदारी उठाई। वो गुजराती रंगमंच पर नृत्य करने लगी और इससे अपने घर का खर्चा चलाया। इतना ही नहीं संजय की मां ने लोगों के कपड़े सीना भी शुरू किया। अपने बच्चों को अच्छे स्कूल में पढ़ाई कराई। अपने बच्चन में इन सब चीजों का संजय पर बड़ा गहरा प्रभाव पड़ा।