6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Alia Bhatt से लेकर Ranveer singh तक इन सेलिब्रिटीज ने Koffee With Karan में पहने अब तक के सबसे महंगे कपड़े

इन दिनों करण जौहर अपने फेमस चैट शो 'कॉफी विद करण' के सीजन 7 (Koffee With Karan 7) को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। ‘कॉफी विद करण’ (Koffee with Karan) के 7वें सीरीज का आगाज हो चुका है। करण जौहर के इस शो में बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री के स्टार्स आते हैं और अपने प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ पर बात करते हैं। इस शो में बड़े बड़े स्टार्स अपने बेस्ट अउटफिट्स में नजर आते हैं।

3 min read
Google source verification
koffee with karan alia bhatt to ranveer singh these celebrities wore the most expensive outfits

koffee with karan alia bhatt to ranveer singh these celebrities wore the most expensive outfits

इस शो के अब तक 6 सीजन आ चुके हैं और अब इस चैट शो का 7वां सीजन स्ट्रीम हो रहा है। इस शो में जहां सभी स्टार्स एक्सपेंसिव आउटफिट में शिरकत करते हैं तो वहीं शो के होस्ट करण जौहर भी कुछ कम नहीं हैं। वो भी हर एपिसोड में अपने अटायर से सभी को इंप्रेस करते नजर आते हैं। आइए जानते हैं उन सेलेब्स के बारे में जो शो में महंगे से मंहगे आउटफिट पहनकर पहुंचे।

जाह्नवी कपूर-
हाल ही में जाह्नवी कपूर ने शो के नए सीजन में यंग एक्ट्रेस और अपनी बेस्ट फ्रेंड्स सारा अली खान के साथ शिरकत की। इन दौरान दोनों ही एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही थीं। जाह्नवी कपूर शिमरी ड्रेस में नजर आई थीं, जिसकी कीमत भी 4 लाख रुपए बताई जा रही है।

सारा अली खान-
शो के दूसरे एपिसोड में सारा अली खान और जाह्नवी कपूर नजर आई थीं। दोनों एक्ट्रेस एक दूसरे संग जमकर मस्ती की और कई सारे सीक्रेट रिविल किए। इस दौरान सारा भी काफी हॉट नजर आई थीं। उन्होंने ब्लैक और वाइट ड्रेस पहनी थी। उनकी इस ड्रेस की कीमत 1 लाख 50 हजार थी। वहीं उन्होंने हील्स भी पहनी थी, जिसकी कीमत 90 हजार रुपए बताई जा रही है।

रणवीर सिंह-
शो के नए सीजन में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने भी शिरकत की थी। इस दौरान एक्टर ने अपनी शादी से लेकर फिल्मों तक पर बात की। इससे पहले उन्होंने शो के 6वें सीजन में भी शिरकत की थी जिसमें उन्होंने क्लासिक वर्साचे का अटायर पहना था, जो लगभग 3 लाख रुपए का था।

आलिया भट्ट-
आलिया भट्ट शो में रणवीर सिंह के साथ पहुंची थीं, जहां उन्होंने अपनी शादी को लेकर कई सारे राज खोले साथ ही शादी के बाद की जिंदगी पर भी बात की। इस दौरान एक्ट्रेस पिंक कलर की ड्रेस में नजर आई थीं, जिसकी कीमत 80 हजार रुपए बताई जा रही है।

कार्तिक आर्यन-
वैसे तो करण और कार्तिक आर्यन के लड़ाई के चर्चे चारों और हैं, लेकिन एक बार एक्टर भी करण के इस शो का हिस्सा बन चुके हैं। इस दौरान उन्होंने काफी डैशिंग आउटफिट पहना था। वो शो में मास्टरमाइंड जापान जैकेट पहनकर पहुंचे थे, जिसकी कीमत 4,32,637 थी।

आयुष्मान खुराना -
शो के एक सीजन में एक्टर दस्तक कर चुके हैं। शो में आयुष्मान खुराना लग्जरी ब्रांड Zegna के आउटफिट में नजर आए थे। उनके इस आउटफिट की कीमत लगभग 4 लाख रुपए थी। वहीं उनकी जैकेट की कीमत 3.3 लाख रुपए थी।

करण जौहर-
करण जौहर अपने अतरंगी स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। शो में भी वो कई तरह के आउटफिट में नजर आते हैं। उन्होंने शो के एपिसोड में ब्लैक करल की पहनी थी जो काफी डैशिंग थी। ये डोल्से एंड गब्बाना रॉब है, जिसकी मार्केट वैल्यू 2.4 लाख है।