9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kota Factory 3: ‘कोटा फैक्ट्री 3’ का कल रिलीज होगा भन्नाट ट्रेलर, नोट कर लें टाइम, ‘पंचायत’ वाले ‘सचिव जी’ का दिखेगा जलवा

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने ट्रेलर की घोषणा के लिए 'कोटा फैक्ट्री' का एक रोमांचक पोस्टर साझा किया। इसके कैप्शन में लिखा, "इसे अपने टाइम टेबल में रखें। कोटा फैक्ट्री सीजन 3 का ट्रेलर कल रिलीज होगा।"

3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Vikash Singh

Jun 10, 2024

'पंचायत 3' की शानदार सक्सेस के बाद जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू भैया अब 'कोटा फैक्ट्री' सीजन 3 में धमाल मचाने के लिए एकदम तैयार हैं। मतलब, दर्शकों को एंटरटेनमेंट का फूल डोज मिलने वाला है। हाल ही में जीतू भैया ने एकदम यूनिक स्टाइल मोस्ट अवेटेड सीरीज की रिलीज डेट को रिवील किया था। इस सीरीज के ट्रेलर रिलीज की डेट आ चुकी है, जिसे लेकर मेकर्स ने सोशल मीडिया पर बड़ा ऐलान किया है।

ट्रेलर की तारीख का एलान करने का यूनिक स्टाइल लोगों को भा गया

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने ट्रेलर की घोषणा के लिए 'कोटा फैक्ट्री' का एक रोमांचक पोस्टर साझा किया। इसके कैप्शन में लिखा, "इसे अपने टाइम टेबल में रखें। कोटा फैक्ट्री सीजन 3 का ट्रेलर कल रिलीज होगा।" निर्माताओं ने खुलासा करते हुए बताया कि ट्रेलर मंगलवार, 11 जून को रिलीज होगा। इस खबर के शेयर होते ही यूजर्स ने कमेंट में कमेंट का बाढ़ ला दिया। एक यूजर ने लिखा, "जीतू भैया का इंतजार कर रहा हूं।" दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "सचिव जी, जीतू भैया इमोशन।"

डेट जानने के लिए पहले डिकोड करिए मैथमैटिक्स का सवाल

'कोटा फैक्ट्री' का तीसरा सीजन 20 जून को 'OTT Platform Netflix' पर रिलीज होगा। इससे पहले जीतू भैया उर्फ जितेंद्र कुमार ने एक दिलचस्प वीडियो के साथ प्रशंसकों का उत्साह बढ़ाया था। वीडियो में जितेंद्र ने प्रशंसकों को 'कोटा फैक्ट्री सीजन 3' की रिलीज डेट के बारे में चिढ़ाते हुए सुराग ढूंढने के लिए कहा था। उन्होंने गणित का एक समीकरण दिया जिसे Decode करने के लिए कहा गया। वीडियो में जितेंद्र ने कहा था, "मैं जल्द ही आ रहा हूं और Kota Factory Season 3 भी। तारीख नोट कर लें। कोटा फैक्ट्री सीजन 3 जून में रिलीज हो रही है... मैं इतनी आसानी से नहीं बताऊंगा। पहले इसे हल कीजिए।"

मोनोक्रोमैटिक पोस्टर

नेटफ्लिक्स इंडिया और द वायरल फीवर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर बहुप्रतीक्षित सीरीज 'कोटा फैक्ट्री सीजन 3' का एक मोनोक्रोमैटिक पोस्टर साझा किया था। इसमें शो के स्टार कास्ट में जितेंद्र कुमार, तिलोत्तमा शोम, रेवती पिल्लई, अहसास चन्ना, आलम खान, उर्वी सिंह, मयूर मोरे, रंजन राज और अन्य शामिल थे। बताया गया था कि सीरीज 20 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

राजस्थान के कोटा पर बेस्ड है स्टोरी

‘कोटा फैक्ट्री’ राजस्थान के कोटा पर आधारित एक वेब सीरीज है, जहां छात्र JEE की तैयारी करने आते हैं। जीतू सर नाम के एक महान शिक्षक ने अपने असाधारण शिक्षण तरीकों से उनका जीवन बदल दिया। सीरीज ने छात्रों के संघर्ष और सपनों को बड़ी ही सजीवता से पेश किया है।

यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut: शपथ ग्रहण समारोह में बॉलीवुड ‘क्वीन’ का जलवा, तस्वीरें शेयर कर लिखा- मैं फिल्म स्टार वाले लुक में…

अब दर्शकों को इसके कल रिलीज होने वाले ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। देखना दिलचस्प होगा कि 'कोटा फैक्ट्री सीजन 3' में इस बार क्या नया और रोमांचक होगा।