
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा।
Kriti Kharbanda Pulkit Samrat: एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने बताया है कि उनके ब्वॉयफ्रेंड पुलकित सम्राट अपने साथ हमेशा सेनेट्री पैड रखते हैं। कृति ने कहा कि वो जब पुलकित की दोस्त नहीं थी और सिर्फ उनके साथ फिल्म में शूटिंग कर रही थीं। तब ऐसा मौका आया कि उनके पीरियड्स शुरू हो गए तो पुलकित ने अपने पास से पैड दे दिए। वो इस बात से बहुत इंप्रेस हुई थीं।
कृति ने Hauterrfly के साथ बातचीत मे कहा, पुलकित सिर्फ मेरी वजह से ही नहीं बल्कि परिवार की दूसरी लड़कियों की वजह से भी पैड रखता है। ये बात मुझे अच्छी लगती है कि वो इस विषय पर इतना संवेदनशील है।
यह भी पढ़ें: 'हम आग से खेलते हैं...' शाहरुख खान के 'बेटे से पहले बाप' डायलॉग का समीर वानखेड़े ने दिया जवाब?
कीर्ति खरबंदा ने हिन्दी सिनेमा के साथ-साथ साउथ की फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया है। कीर्ति ने साल 2009 तेलुगु फिल्म से ही करियर शुरू किया था। कीर्ति को हिंदी सिनेमा में सफलता फिल्म 'शादी में जरुर आना' से मिली। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव नजर आए थे। कृति खरबंदा सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 8 मिलियन फॉलोवर्स हैं।
Updated on:
02 Sept 2023 07:13 am
Published on:
02 Sept 2023 07:12 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
