5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मीना कुमारी की बायोपिक में नजर आ सकती हैं बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस, उनके जीवन पर बनेगी वेब सीरीज

मीना कुमारी के जीवन पर एक ओटीटी प्लेटफॉर्म के जरिए वेब सीरीज की योजना बनाई जा रही है, जिसकी आधिकारिक घोषणा पहले ही हो चुकी है। वो प्रोजेक्ट कमाल अमरोही के साथ उनकी प्रेम कहानी पर ज्यादा केंद्रित है।

2 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Mar 26, 2022

मीना कुमारी की बायोपिक में नजर आ सकती हैं बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस, उनके जीवन पर बनेगी वेब सीरीज

मीना कुमारी की बायोपिक में नजर आ सकती हैं बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस, उनके जीवन पर बनेगी वेब सीरीज

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों हर तरफ छाई हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की फिल्म 'बच्चन पांडे' रिलीज हुई है जिसको अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को भी काफी पसंद किया। वहीं अब एक्ट्रेस को लेकर एक बड़ी खबर सामने है जिसको लेकर फैंस में खुशी देखने को मिल रही है।

ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक बैनर ने मीना कुमारी बनने के लिए कृति सेनन को चुना है। हालांकि कृति ने अभी फिल्म का कोई कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है। कृति फिल्म के लिए डेट्स दे पाएंगी या नहीं ये तो अब उन पर निर्भर है। वहीं टी-सीरीज ने भी मीना कुमारी पर फिल्म बनाने का ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है लेकिन जल्द ही फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी हो जाएगी।

मीना कुमारी भारतीय फिल्म जगत की दिग्गज एक्ट्रेस थीं। उन्होंने अपनी फिल्मों और शानदार शख्सियत से लोगों के दिलों को गहरे तक छुआ था। अब मीना कुमारी पर एक बायोपिक बनाए जाने की चर्चा हो रही है। खबर है कि टी-सीरीज दिग्गज स्टार पर बायोपिक बनाने की योजना पर काम कर रहा है और कृति सेनन को मीना कुमारी की भूमिका निभाने के लिए कहा गया है।

वहीं अगर कृति सेनन दिग्गज एक्ट्रेस मीना कुमारी पर बनी बायोपिक फिल्म करती है तो ये उनके लिए एक बड़ी चुनौती होगी, लेकिन वो इसके लिए तैयार हो सकती है। मीना कुमारी की बायोपिक पर रोल अदा करना बहुत ही बड़ी और गर्व की बात है।

अगर सब कुछ ठीक रहा, तो जल्द ही फिल्म पर काम शुरू हो सकता है। बायोपिक का निर्देशन कौन करेगा, उसे लेकर कुछ नामों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। हालांकि, आगे आने वाले वक्त में ही पता चलेगा कि डायरेक्टर की टोपी कौन पहनेगा? दूसरी ओर, एक ओटीटी प्लेटफॉर्म मीना कुमारी के जीवन पर वेब सीरीज लाने की योजना बना रहा है, जिसकी आधिकारिक घोषणा पहले ही हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार ने 'द कश्मीर फाइल्स' को बताया अपनी फिल्म के बर्बाद होने का कारण, कहा - 'इसने मिरी पिक्चर को डुबा दिया'

वहीं बात करें कृति सेनन की तो एक्ट्रेस ने तो मिमि और बच्चन पांडे जैसी फिल्मों से वो काफी उभरकर सामने आई हैं। शायद यही वजह रही होगी कि उन्हें ये रोल ऑफर हुआ। कृति अब इंडस्ट्री में हर तरह के रोल कर रही हैं। वो प्रभास स्टारर 'आदिपुरुष' में सीता तो टाइगर स्टारर फिल्म गणपत में एक्शन एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: अपनी मौत की खबर सुनकर फरदीन खान हुए परेशान, कहा - 'मेरी मां ने देख लिया तो...'