ऐक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर कमाल राशिद खान अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। शायद ही कोई ऐसा मुद्दा होता है, जिस पर वो अपनी राय नहीं रखते! इस बार उन्होंने ऐक्टर अभिषेक बच्चन से पंगा ले लिया, लेकिन जूनियर बच्चन भी कहां पीछे हटने वाले थे, उन्होंने भी KRK को तगड़ा जवाब दे डाला। उनके ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।