
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की सोनू ने की बोल्डनेस की हदें पार, शॉर्ट ड्रेस में करने पहुंची शॉपिंग
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो के सभी किरदारों ने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। शो के स्टार्स अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। अब इस बार तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्ट्रेस निधि भानुशाली चर्चा में हैं। निधि भले ही इस वक्त शो का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।
निधि भानुशाली ने शो में सोनू भिडे के रूप में प्रसिद्धि पाई। भले ही वह अब शो का हिस्सा नहीं हैं, फिर भी नेटिजन्स उन्हें सोनू के रूप में संबोधित करते हैं। अब उनकी एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। हाल ही में निधि ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें नो काफी हॉट नजर आ रही हैं। उन्होंने कूल हेयरडू के साथ मस्टर्ड कलर की ट्रेंडी ब्रैलेट और पैंट पहने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इस बोल्ड अवतार में उनकी मिरर सेल्फी वायरल हो रही है।
निधि ने क्यूट से चश्मा पहना हुआ है। जो उनके लुक को खास बनाता है। भानुशाली इन फोटोज में बेहद हॉट और ग्लैमरस दिख रही हैं। हालांकि उनका बोल्ड अवतार कई फैंस को पसंद नहीं आया। इन फोटोज को शेयर करते हुए निधि ने कैप्शन में लिखा है, "यहां देखने के लिए कुछ नहीं है बस और एक नया जुनून।"
निधि भानुशाली की इन तस्वीरों को देखने के बाद जहां कुछ लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे, तो वहीं उनकी क्लास लेने वालों की भी कमी नहीं है। निधि के इस लुक को लेकर फैंस बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये सोनू तू बहुत बदल गई। वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, भिड़े की संस्कारी बेटी।
जबकि अन्य ने लिखा कि यार सोनू तू तो बहुत बड़ी हो गई, यार कम से कम भीड़े मास्टर और टप्पू का तो सोच लेती। साफ तौर पर लोग उन्हें याद दिला रहे हैं कि वह एक ऐसे किरदार को निभा चुकी हैं जिसे हर भारतीय पिता अपनी बेटी को याद करते हुए देखता है।
यह भी पढ़ें: अनन्या पांडे ने दीपिका पादुकोण को अपने घर पर आने से किया मना
आपको बता दें, निधि भानुशाली ने शो में सबसे लंबे समय तक सोनू का किरदार निभाया, लेकिन 2019 में बाहर हो गई। तब से यह भूमिका अदाकारा पलक सिधवानी निभा रही हैं। निधि से पहले सोनू का किरदार झील मेहता निभा रही थीं।
यह भी पढ़ें: सना खान के बाद 'बिग बॉस' की कंटेस्टेंट रही इस एक्ट्रेस ने धर्म के लिए छोड़ा ग्लैमर वर्ल्ड, कहा - 'मैं अब हमेशा हिजाब में रहुंगी'
Published on:
19 Feb 2022, 7:17 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.