1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनन्या पांडे ने दीपिका पादुकोण को अपने घर पर आने से किया मना

दीपिका पादुकोण और अनन्या पांडे अपनी नई फिल्म 'गहराईयां' को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई हैं. दीपिका पादुकोण ने एक इंटरव्यू के दौरान अनन्या पांडे की एक आदत के बारे में खुलासा किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 19 Feb 2022, 6:28 PM IST

deepika_ananya.jpg

इन दिनों गहराइयां फिल्म काफी चर्चित हो रही है। इस फिल्म के साथ अनन्या पांडे काफी तारीफें बटोर रही है। ण और अनन्या पांडे अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'गहराइयां' की सक्सेस को एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में फिल्म की सक्सेस पर दीपिका और डायरेक्टर शकुन बत्रा ने एक इंटरव्यू में अनन्या से जुड़े कुछ खुलासे किए। एक्ट्रेस ने बताया, अनन्या अपने खाने की चीज बिल्कुल भी किसी के साथ शेयर नहीं करती हैं। इसके साथ ही उन्होंने अनन्या के बारे में एक और खुलासा किया जिसे सुनकर शायद आपको भी हंसी आ जाए।

दीपिका ने बताया, "अनन्या कभी अपना खाना शेयर नहीं करती हैं।" तो वहीं फिल्म गहराईयां के डायरेक्टर शकुन बत्रा ने सायरस ब्रोचा के शो 'सायरस सेज' पर फिल्म के दौरान का एक किस्सा शेयर किया है। उन्होंने दीपिका की बात को जारी करते हुए कहा, "एक बार अनन्या पांडे कीमा पाव खा रही थीं लेकिन उन्होंने किसी से अपना खाना नहीं शेयर किया। बस उन्हें दो-चार मटर के दाने दे दिए थे।" इस पर दीपिका ने कहा, "आपको कम से कम इतना तो मिल गया था, हमें तो आज तक वो भी नहीं मिला।"


दीपिका ने पूरा किस्सा शेयर करते हुए कहा, "अनन्या के घर हम सभी ने खुद को एक दिन इनवाइट किया। अनन्या ने हमें बताया कि उनके घर कीमा पाव बन रहा है। हमनें कहा हमें इनवाइट करने के लिए शुक्रिया। इस पर अनन्या ने कहा कि ठीक है तुम लोगों को आना है तो आ जाओ, लेकिन तुम सभी के लिए पाव ज्यादा नहीं हैं। हम लोगों ने 40-45 मिनट अपने खाने का इंतजार किया, लेकिन वो अपना खाना खाती रहीं और उन्होंने हमें एक भी बार नहीं पूछा और न ही ऑफर किया।" अनन्या ने कहा, "मैंने शकुन को दो-तीन मटर के दाने दे दिए हैं।"

यह भी पढ़ें:सना खान के बाद 'बिग बॉस' की कंटेस्टेंट रही इस एक्ट्रेस ने धर्म के लिए छोड़ा ग्लैमर वर्ल्ड, कहा - 'मैं अब हमेशा हिजाब में रहुंगी'


दीपिका पादुकोण ने मज़ाक में कहा कि जब उन्होंने खुद को खुद ही डिनर के लिए अनन्या के घर पर इनवाईट किया तो उन्होंने सबक आने से मना कर दिया। जब सायरस ने अनन्या से पूछा कि वो लोगों को अपने घर्र क्यों नहीं आने देना चाहतीं, तो उन्होंने कहा कि इसका लेनादेना डैड चंकी पांडे से है। अनन्या ने कहा, "क्योंकि मेरे डैड हमेशा घर में तौलिया लपेटे घूमते रहते हैं। अगर अब भी आप आना चाहते हैं, तो आ जाइए।" इसपर शकुन बत्रा ने मज़े लेते हुए कहा, "मैं अभी से इस पर कई मीम्स बनते हुए देख पा रहा हूं।"

यह भी पढ़ें:बॉबी देओल के साथ इंटीमेट सीन करने के लिए इसके साथ प्रैक्टिस करती थी त्रिधा चौधरी