
‘लियो’ ने 22वें दिन दिखाया जलवा
Leo Box Office Collection Day 26: 19 अक्टूबर को विजय थलापति की फिल्म 'लियो' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'लियो' का डायरेक्शन साउथ के डायरेक्टर लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj) ने किया है। फिल्म अपनी शुरुआती दिन से बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने दो दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था वहीं महज 6 दिनों में 'लियो' ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ के क्लब का हिस्सा बन गई थी।
जानिए 'लियो' की कुल कमाई
बॉलीवुड मूवी रिव्यु की रिपोर्ट के मुताबिक, लियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 26 में सभी भाषाओं में 0.30 करोड़ का कलेक्शन की है। इसी के साथ फिल्म का वर्ल्ड वाइड टोटल कलेक्शन 600 करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया है। वहीं ‘भारत में लियो’ ने अबतक 336.98 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।
बीते दिनों से 'लियो' की कमाई कम हो गई है अभी तक 'लियो' को चैलेंज देने के लिए कोई बड़ी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं आई थी, लेकिन अब सलमान खान स्टारर 'टाइगर 3' रिलीज हो गई है। मच अवेटेड फिल्म 'टाइगर 3' के आने से शायद 'लियो' को ज्यादा दर्शक न मिल सके। वहीं इसी नवंबर में दीवाली के बाद लियो ओटीटी (OTT) नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 21 नवंबर को रिलीज हो जाएगी।
Published on:
14 Nov 2023 11:51 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
